Friday, January 02, 2015

मैंने ईंमानदार पार्टी को चन्दा दिया। #AAP

आम आदमी पार्टी ने फंड जुटाने के अभियान में पारदर्शिता लाकर राजनैतिक फंडिंग के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया है। देश में आम आदमी पार्टी ही एक मात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने पार्टी को मिलने वाली डोनेशन राशि और डोनेशन संबंधी विस्तृत जानकारी को पब्लिक डोमेन पर सार्वजनिक कर रखा है।

पार्टी के लिए संसाधन जुटाने के प्रयासों के तहत आम आदमी पार्टी ने हमेशा नयी पहल की है और देश में नयी अवधारणाओं की शुरुआत करने में अग्रणी रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी द्वारा आप का दान नाम से एक मोबाइल एप की शुरुआत की गयी। जिसके तहत छोटी से छोटी नकदी भी पार्टी को डोनेशन के रूप में दी जा सकती है।

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए फंड जुटाने के प्रयासों के तहत आम आदमी पार्टी ने एक और पहल की है। इसके तहत आज, शुक्रवार (2 जनवरी, 2015) को आई फंड ऑनेस्ट पार्टी (#IFundHonestParty) चैलेंज नाम से नये अभियान की शुरुआत की।

आई फंड ऑनेस्ट पार्टी यानि मैंने ईमानदार पार्टी को डोनेशन दिया। यह एक डोनर-गेट-डोनर कार्यक्रम है। इसके तहत एक डोनर अपने सगे-संबंधियों से भी चंदा देने के लिए अपील कर सकता है। कोई भी डोनर पार्टी को चंदा देने के बाद कम से कम दस लोगों से चंदा देने के लिए अपील कर सकता है। जैसे ही इस चुनौती में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होगा, डोनर्स, उनके रेफरल और प्रतिभागियों की सूची तैयार की जाएगी। पार्टी का मकसद #IFundHonestParty का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दो जनवरी को खुद #IFundHonestParty चुनौती अभियान की शुरुआत की। अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले दस हजार रुपये का दान भी दिया। इसके बाद उन्होंने अपने सगे-संबंधियों, मित्रों के अलावा व्यावसायिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े दस लोगों को इस चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित भी किया।

आम आदमी पार्टी की आईटी टीम ने इस वेब और मोबाइल आधारित इस उपकरण को विकसित किया है। डोनर ईमेल, फेसबुक, दूसरे सामाजिक नेटवर्क के माध्यम से अपने दोस्तों और परिवार को आमंत्रित कर सकते हैं। यहां तक कि डोनर अपने खुद के दान साक्ष्यों (प्रमाण पत्र) को भी अपने फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से साझा कर सकते हैं। एक सॉफ्टवेयर जरिये सभी डोनर, रेफरल और प्रतिभागियों की विस्तृत डिटेल को नियोजित किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि उसके इस नये चुनौती अभियान के तहत पार्टी को मिलने वाली डोनेशन राशि में भारी इजाफा होगा। आम आदमी पार्टी ने इससे पहले डोनेशन कैंपन की शुरुआत 26 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर की थी, जिसके तहत 2611/- अभियान, 20k दोपहर का भोजन/डिनर और ट्वीट्ल पर RT2Donate moiker है। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए आज अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता लाने के लिए सोने (गोल्ड स्टैंडर्स) का मानक निर्धारित किया है। बाकी कोई भी पार्टी ऐसी नहीं है, जिसने अपनी डोनेशन संबंधी जानकारी को सार्वजनिक कर रखा है। यहां तक कि बीजेपी ने भी अपने 20,000 से ऊपर के दानदाताओं के नामों को सार्वजनिक नहीं किया है।

पहले यूपीए की केंद्र सरकार और अब केंद्र की एनडीए सरकार बार-बार आम आदमी पार्टी को मिलने वाले चंदे को लेकर सवाल उठाती रही है और यह स्पष्ट भी हो गया है कि आम आदमी पार्टी को मिलने वाले चंदे में कहीं भी किसी तरह की अनियमितता नहीं बरती गयी है।

आई फंड ऑनेस्ट पार्टी चैलेंज आम आदमी पार्टी के राजनीतिक अभियान का प्रमुख हिस्सा होगी। इसके जरिये आम आदमी पार्टी बाकी दूसरी पार्टियों के मुकाबले अनूठी मिसाल कायम करने की कोशिश करेगी। पार्टी के मोबाइल एप्लिकेशन, आप-का-दान को काफी अच्छा रेसंपांस मिल रहा है। आप कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह से सभाओं, यात्राओं व राजनीतिक घटनाओं में इस मोबाइल एप के जरिये पार्टी के लिए डोनेशन इकट्ठा कर रहे हैं।

No comments: